फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ लोगाें की भी जिम्मेदारी

Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की जितनी जिम्मेदारी सरकार की है, उतनी ही जिम्मेदारी नागरिकों की भी बनती है। यदि लोग सब कुछ सरकार के भरोसे छोड़ेंगे तो इससे काम नहीं चलेगा। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करना, धुंध व कोहरे में सावधानी से गाड़ी चलाना, गाड़ी चलाते समय फोन पर बातें नहीं करना, ऐसे काफी नियम हैं, जिनको अपने आप पर लागू करके सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। यह बात अमर उजाला कार्यालय में सड़क दुर्घटनाओं को कैसे रोके विषय पर संवाद कार्यक्रम में सामने आई। सभी बुद्धिजीवियों ने इस विषय पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के पति डॉ. गोविंद ने कहा कि वाहन चलाते समय कभी भी फोन पर बातचीत नहीं करनी चाहिए। आजकल गाड़ियों में आधुनिक सिस्टम तो बहुत हैं, लेकिन बात करते समय ध्यान भटकना लाजमी है। इसके अलावा धुंध व कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगवाने चाहिए। समाजसेविका डॉ. कामिनी आशरी ने कहा कि सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ, सफेद पट्टी व सांकेतक जरूर हाेने चाहिए। जहां पर कोई सांकेतक है, उसी हिसाब से गाड़ी चलानी चाहिए। चौराहों और जेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ी से धीरे से पार करवाना चाहिए। चौराहों पर क्रॉसिंग के समय सभी तरफ ध्यान से देखकर आगे आगे बढ़ानी चाहिए।
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि ओवरस्पीड वाहन भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके अलावा कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाला चालक खुद के लिए तो खतरा है ही, साथ ही दूसरों के लिए खतरा होता है। इसके अलावा गाड़ी को मोड़ते समय इंडीकेटर तथा अन्य नियमों का पालन करना चाहिए। कभी भी गाड़ी को गलत दिशा में नहीं चलाना चाहिए। यदि गाड़ी बीच सड़क में खराब हो जाए तो उसे अन्य लोगों की सहायता से सड़क के साइड में खड़ा करना चाहिए और रिफ्लेक्टर लगाकर गाड़ी खड़ी होने का इशारा करना चाहिए।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए सदस्य एवं समाजसेवी अनिल पंघाल ने कहा कि खराब सड़कें भी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। कई बार सड़क के बीच में गड्ढा होता है, जो दिखाई नहीं देता। अचानक से चालक ब्रेक लगाता है और गाड़ी पलट सकती है। यह गाड़ी दूसरे वाहन चालकों को भी नुकसान पहुंचाती है। वहीं गाड़ी को ओवरटेक करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। सभी सड़कों पर सफेद पट्टी, जेब्रा क्रॉसिंग के चिह्न, पीली पट्टी जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें