19जेएनडी13: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।
जींद। बुढ़ाखेड़ा गांव के पास से सीआईए ने दो नशा तस्करों को 505 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुढ़ाखेड़ा निवासी संजय व विक्रम के रूप में हुई है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए रताखेड़ा मोड़ के पास मौजूद थी। इस दौरान टीम को सुचना मिली कि बुढ़ा खेड़ा गांव निवासी संजय व विक्रम चरस बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर टीम ने बुढाखेड़ा से होशियारपुरा रोड रेलवे अंडरपास से आगे नाकाबंदी शुरु की। कुछ ही समय बाद खरक गागर व कालवा की तरफ से रेलवे लाइन के साथ लगते रास्ते से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। दोनों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। जिनको पुलिसकर्मियों ने पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास थैले में चरस बरामद हुई। जिसका वजन 505 ग्राम हुआ। सीआईए की टीम की शिकायत पर सफीदों सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।