जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार को पटियाला चौक रेलवे रोड से अपोलो चौक तक के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 404 वां अभियान था। संस्था सदस्यों ने दुकानों के बाहर पड़े पॉलिथीन को उठाते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया।
नरेंद्र नाडा ने कहा कि सभी दुकानों के बाहर गेट पर डस्टबिन होना चाहिए। जब तक हर दुकान के बाहर डस्टबिन नहीं होगा, तब तक सारा कूड़ा डस्टबिन में डल ही नहीं सकता। इसलिए सभी को बाहर डस्टबिन रखना चाहिए और वह डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को देना चाहिए। इससे हमारा शहर, गांव और देश सुंदर होगा, हमारा बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र बत्रा, रोहतास गुप्ता, महेश सैनी नंबरदार, सुजान सिंह पूनिया, अजमेर सिंह चोहान, श्याम लिखा, संजय सैनी ,अजय नागपाल मौजूद रहे।