03जेएनडी13-विश्वकर्मा सम्मेलन में ब्रह्मा कुमारीज एवं मंत्री कृष्ण बेदी दीप प्रज्ज्वलित करते हु
नरवाना। समाज सुधार के लिए विकारों को छोड़ना और गुणों को धारण करना जरूरी है। ब्रह्मा कुमारीज संस्था अध्यात्म समाज सुधार और विश्व में भाईचारा बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। ये विचार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ब्रह्मा कुमारीज द्वारा डॉ. बीआर आंंबेडकर भवन में आयोजित आध्यात्मिक विश्वकर्मा सम्मेलन में संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान ब्रह्मा कुमारीज संस्था के विश्वकर्मा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके कीर्ति भाई माउंट आबू, नरवाना प्रभारी बीके सीमा, बीके मीना, उचाना प्रभारी बीके सुषमा ने शिरकत की। बहनों ने अतिथिगण का बुके से और बच्चों के स्वागत नृत्य से स्वागत किया। अंत में स्मृति चिह्न देकर अतिथियों को सम्मानित किया। बीके सुषमा ने मेडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति करवाई। बीके कीर्ति भाई ने कहा कि सफलता के लिए मेडिटेशन द्वारा संकल्पों को शक्तिशाली बनाएं। संकल्पों को शक्तिशाली बनाने से सफलता और खुशी पाने के लिए मेहनत कम और प्राप्ति ज्यादा होती है।
03जेएनडी13-विश्वकर्मा सम्मेलन में ब्रह्मा कुमारीज एवं मंत्री कृष्ण बेदी दीप प्रज्ज्वलित करते हु