सफीदों। राजकीय महाविद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल, वुमन सेल, जेंडर स्टडी सोसाइटी और ह्यूमन राइट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एक्सटेंशन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा ने की।
उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी होना जरूरी है। विद्यार्थियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर कॉलेज में किए जाते हैं। मुख्य वक्ता डाॅ. अजय प्रकाश ने कहा कि कानून के सही ज्ञान से व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रह सकता है। इस अवसर पर डॉ. बलविंद्र, रीनू, मनीता, भावना, डॉ. मंजीत, ज्योति, मंजू, संदीप ढिल्लों व डॉ. रुचि भारद्वाज मौजूद रहे।