नरवाना। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से अश्लील हरकत करने पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 सितंबर को गली से गुजर रही थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले युवक दरवेश ने उनके साथ अश्लील हरकत की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दरवेश के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद