फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रजाना कलां में एलपीजी सिलिंडर में भीषण विस्फोट, कच्चा मकान गिरा...झुलसकर युवती की मौत

विज्ञापन
फोटो 017एसएफडीएम2गांव का रजाना कला में  सिलेंडर फटने के बाद गिरा हुआ मकान। संवाद 
विज्ञापन
सफीदों। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रजाना कलां में शुक्रवार सुबह घरेलू एलपीजी सिलिंडर में हुए भीषण विस्फोट में 23 वर्षीय मनीषा की झुलसकर मौत हो गई। धमाका इतनी तेज था कि कच्चा मकान ढह गया और घर का सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मनीषा घर की रसोई में चाय बना रही थी। उस समय उसकी मां सुबह की सैर पर गई हुई थी जबकि पिता कृष्ण किसी काम से घर से बाहर थे। इसी दौरान रसोई में अचानक एलपीजी सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के साथ ही मकान की छत ढह गई और मनीषा झुलस गई।
धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन आग की भीषण लपटों के कारण कोई भी घर के भीतर नहीं जा सका। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखा बेड, अलमारी, कूलर, एसी, सोफा सेट सहित घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से आग में झुलसी मनीषा को पहले सफीदों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे पानीपत रेफर किया गया और हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक भेज दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को खानपुर स्थित महिला मेडिकल विश्वविद्यालय भेजा गया।
पीएम जनसभा में जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन खुशियां मातम में बदली
घटना के समय गांव के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद में आयोजित जनसभा में जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
विधायक गौतम से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की
गांव के सरपंच सुमित कुमार स्वयं मनीषा को अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता, मुआवजा और ढहे हुए मकान के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें