फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ कार्यालय में हुए 8.65 लाख रुपये के गोलमाल की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीपीओ कार्यालय में अप्रेंटिस द्वारा किए गए आठ लाख 65 हजार रुपये के गोलमाल की जांच उचाना पुलिस ने शुरू कर दी है। सरकारी विभाग में अप्रेंटिस युवक द्वारा इतने बड़े घोटाले में पुलिस ने उसके सहयोगियों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीडीपीओ से उन लोगोें के रिकार्ड मांगा है जिनके खाते में पीएम मातृ वंदना योजना के तहत फर्जी फार्म भरकर लाभ पहुंचाया गया है। पुलिस प्रथम चरण में उन 295 लोगों से पूछताछ करेगी, जिन्होंने इस योजना का लाभ लिया है। इन लोगों के माध्यम से ही अप्रेंटिस द्वारा की गई धोखाधड़ी में शामिल लोगों तक पुलिस पहुंचेगी। पुलिस जांच करेगी कि गांव में इन व्यक्तियों से किसके माध्यम से अप्रेंटिस ने बैंक खाते और आधार कार्ड लिया था। इसके साथ कितने व्यक्ति इस काम में शामिल थे। इस जांच में सहयोग के लिए पुलिस ने सीडीपीओ से वह रिकार्ड जमा करवाने के लिए कहा है, जिसमें इस योजना के तहत पैसे डाले गए हैं।
सोमवार तक करवाया जाएगा रिकार्ड जमा
जिन लोगों के खाते में पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत राशि आई है उनका रिकार्ड एकत्रित किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस को यह रिकार्ड सौंप दिया जाएगा। पुलिस का गोलमाल को उजागर करवाने के काम में विभाग की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा आनंद, सीडीपीओ उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें