लोधर गांव में चल रहे शार्क़ब् के अवैध खुर्दे पर छापा मारने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। इसमें एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। पुलिस जब खुर्दे पर छापा मारने पहुंची तो उसे मौके से आठ बोतल शराब व लाहन बरामद हुई। इस दौरान खुर्दा मालिक मनदीप ने अपने भाई व अन्य सार्थियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की वर्दी की जेब फट गई। पुलिस ने खुर्दा संचालक मनदीप व उसके अन्य सार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।