12जेएनडी15 : सूर्य नमस्कार करते हुए महिलाएं। स्रोत ग्रामीण
जींद। सूर्य नमस्कार अभियान के तहत पर्यवेक्षक उर्मिला की देखरेख में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रामचंद्र करसिंधु ने सूर्य नमस्कार करवाया। बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
सूर्य नमस्कार के माध्यम से हम सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करते हैं। उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम व कुछ सूक्ष्म आसन करवाए तथा कमर व जोड़ों के दर्द ठीक करने के लिए भुजंगासन, मकरासन, वक्रासन, वज्रासन, बटरफ्लाई व गौमुखासन का अभ्यास करवाया। पर्यवेक्षक उर्मिला ने बताया कि नियमित सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर का सर्वांगीण विकास होता है।
कहा कि योग व प्राणायाम द्वारा अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व उपस्थित सभी महिलाओं को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यकर्ता सुनीता, कृष्णा देवी, रेखा, सुशीला, सरोज, माया, सुरेश, प्रमिला, संतोष, अंगूरी मौजूद रहीं।