जींद। सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मददगार एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने नगूरां पंचायत घर में ग्रामीणों के सीधा संवाद किया।
नगूरां चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीक्षा ने ग्राम पंचायत और स्थानीय लोगों को वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. दीक्षा ने ग्रामीणों की मुख्य शंका बांझपन के खतरे को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि इस वैक्सीन का प्रजनन क्षमता पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।
एचपीवी वैक्सीन 14 वर्ष से अधिक उम्र की बेटियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाने में सहायक है। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने टीकाकरण पर विचार करने की बात कही।