फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के घर पर खाने का सामान पहुंचाने के लिए आगे आईं संस्थाएं

विज्ञापन
नरवाना में जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाते संस्था के सदस्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते लोगों के काम धंधे प्रभावित हो रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर दिहाड़ीदार या कामकाजी लोगों पर पड़ रहा है, जो प्रतिदिन कमा कर खाते थे। लॉकडाउन के चलते इन लोगों को राशन तक के लाले पड़ गए थे। ऐसे में कुछ संस्थाओं ने आगे आकर ऐसे लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने की पहल की है। जींद और नरवाना में इस प्रकार से संस्थाओं ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जींद में मोदी फैंस क्लब व नरवाना में कई सारी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से राशन बांटने का काम शुरू किया है। मोदी फैंस क्लब के सदस्य सौरभ अनेजा के अनुसार उनकी टीम ने अपने मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाले हैं। इससे लोगों के काफी फोन आ रहे हैं। बुधवार को दाल-चावल लोगों को बांटा गया। इसके बाद डबल रोटी व अचार भेजा गया। बुधवार को ही करीब 1400 लोगों को राशन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरतमंद उनके कॉल कर रहा है, उसके पास जरूरत के अनुसार राशन पहुंच रहे हैं। सौरभ के अनुसार जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, उनकी टीम यह अभियान जारी रखेगी। इस टीम में मनीष अरोड़ा, विशाल, राजू अरोड़ा, भारत अरोड़ा, गौरव अनेजा, मनीष कुमार, रवि सिंगला, पिंटू सरदार, अमर अरोड़ा और मनोज हसीजा शामिल हैं।
दूसरी ओर नरवाना में कई सारी संस्थाएं मिलकर नरवाना सेवा समिति के नाम से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रही हैं। इन लोगों ने बुधवार से अभियान शुरू कर दिया था। इसके तहत लोगों सूखा राशन जरूरत के अनुसार मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्था सदस्य दीपक सिंगला ने बताया कि फोन आने पर व्यक्ति के परिवार में लोगों की संख्या पूछी जाती है। उसके अनुसार एक महीने का राशन पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए मौके पर जाकर फोन करवाने वाले की स्थिति भी देखी जाती है। दीपक सिंगला के अनुसार इसको लेकर वीरवार को एसडीएम जयदीप कुमार के साथ मीटिंग भी हुई है। मीटिंग में दुर्गा जागरण मंडल, वैष्णो देवी जागरण मंडल, महाराजा अग्रसेन जन सेवा संस्थान, श्री श्याम प्रेरणा मंडल, सेवा भारती, अग्रवाल वैश्य समाज, बालाजी मंदिर, अग्रवाल वैश्य वेलफेयर समिति, श्री श्यामा श्याम दीवाने, नारायण सेवा संस्थान, ज्योति वंदन फाउंडेशन, भारत विकाश परिषद, श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सिद्धिविनायक सेवा समिति जैसी संस्थाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जींद में भोजन के लिए इन नंबर पर करें संपर्क
सौरभ अनेजा 9215416004
मनीष अरोड़ा 9992766766
विशाल रलहन 9068686800
राजू अरोड़ा 9996945000
आशु कथूरिया 9466319003
नरवाना में इन नंबर पर करें संपर्क
प्रवीण मित्तल: 9416284488
दीपक सिंगला-9416269637
सुरेंद्र गोयल -9416361177
प्रवीण गोयल -9416284475
धर्मपाल गर्ग -9466442702
अनिल टीना-9416572249
रोहित गुप्ता-7015967018
अर्जुन गोयल-9416269872

जींद में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करते संस्था के लोग।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें