गांव में बुजुर्ग महिला को मास्क देता टीम का सदस्य।
- फोटो : Jind
जिला युवा समिति ने वीरवार को कंडेला गांव में मास्क बांटकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान राज्य युवा अवॉर्डी एवं जिला युवा समिति हरियाणा के चेयरमैन राजेश बूरा ने लॉकडाउन के दौरान गांव में असहाय वृद्ध लोगों को मास्क बांटे और घर में रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल तक बैठक और चौपाल पर बैठकर हुक्का पीने एवं ताश खेलने से भी यह बीमारी बढ़ सकती है। युवा समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर लोगों को समझाना ही इस महामारी से निपटने के लिए बेहतर होगा। इस अवसर पर प्रदीप रेढू, बिट्टू कंडेला, रणबीर रिटौली और प्रमोद नगूरां मौजूद रहे।