16जेएनडी17 : विजय होने की खुशी में ट्राफी लेकर उछलते हुए खिलाड़ी। स्रोत संस्थान।
- फोटो : poni news
जींद। किनाना में इंट्रा इंडस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तेज आक्रमण, मजबूत डिफेंस और उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में जींद, हिसार, कैथल, मिर्चपुर, रोहतक और खांडा खेड़ी सहित कई क्षेत्रों की टीमें मैदान में उतरीं और हर मैच में दर्शकों को रोमांचित किया। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि फुटबॉल जैसा तेज गति वाला खेल युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मैदान पर अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। अंडर-14 लड़कों के वर्ग में खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेज रफ्तार खेल दिखाया। इसमें इंडस पब्लिक स्कूल जींद की टीम विजेता रही। अंडर-14 लड़कियों के फाइनल में भी तेज प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और यहां भी इंडस पब्लिक स्कूल जींद ने बाजी मारी।
अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में खिलाड़ियों की फुर्ती और ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। इस वर्ग में इंडस ग्लोबल अकेडमी, किनाना तथा इंडस पब्लिक स्कूल कैथल विजेता रहे। वहीं अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में संघर्षपूर्ण मैच के बाद इंडस पब्लिक स्कूल जींद ने खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर रेफरी विरेन्द्र गोयत, कोच गौरव आशरी और स्कोरर प्रमोद कुमार मौजूद रहे। समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
16जेएनडी17 : विजय होने की खुशी में ट्राफी लेकर उछलते हुए खिलाड़ी। स्रोत संस्थान।- फोटो : poni news