फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय आईटीआई में अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव 19 को

Mon, 17 Nov 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी09 : प्रधानाचार्य नरेश पंचाल,जींद। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। राजकीय आईटीआई में 19 नवंबर को कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीराम पिस्टन रिंग्स, भिवाड़ी राजस्थान और तोयत्सु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट इंडिया लि. झज्जर द्वारा आईटीआई पास प्रशिक्षुओं की अप्रेंटिसशिप भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

श्रीराम पिस्टन रिंग्स द्वारा डीजल मैकेनिक, फिटर, एमएमवी, वेल्डर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड्स में चयन किया जाएगा। चयनितों को 14500 स्टाइपेंड एवं कैजुअल भर्ती पर 14430 वेतन निर्धारित किया गया है। वहीं तोयत्सु अंबिका में लड़की अभ्यर्थियों के लिए सिलाई तकनीक, कढ़ाई, ड्रेस मेकिंग, फैशन तकनीक ट्रेड पास की भर्ती होगी।
कंपनी द्वारा 12136 वेतन के साथ निशुल्क रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। दोनों कंपनियों में चयन प्रक्रिया कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों सहित सुबह दस बजे समय पर राजकीय आईटीआई में उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रधानाचार्य नरेश पांचाल ने कहा कि रोजगार अवसर का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर संस्थान में पहुंचे। उन्होंने इस प्लेसमेंट ड्राइव को युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर बताते हुए भाग लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें