फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में ब्राह्मण सभा की बैठक, चुनाव और सदस्य सूची पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और आगामी चुनाव को लेकर सदस्यों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रधान देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण सभा का चुनाव आगामी नवंबर माह में करवाया जाएगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभा के सभी आजीवन मतदाता 10 सितंबर से 2 अक्तूबर तक अपनी वोट का अवलोकन कर सकते हैं।

उन्होंने समाज के सदस्यों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो उसे समय रहते ठीक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति ब्राह्मण सभा का आजीवन सदस्य बनना चाहता है, वह सभा के कार्यालय में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सदस्यता ग्रहण कर सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सभा से जुड़ने का आह्वान किया।

प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सहयोग से जुलाना में भव्य परशुराम मंदिर का निर्माण किया गया है। इसके अलावा समाज की ओर से जुलाना में भव्य धर्मशाला का भी निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से आगे भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को इसी प्रकार आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें