फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं : डॉ. पूनम

Thu, 12 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी04: छात्राओं को संबो​धित करती हुई प्राचार्य डॉ. पूनम मोर। स्रोत संस्थान - फोटो : बहराइच के कलेक्ट्रेट ​स्थित धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन।
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग और कॅरिअर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की तरफ से वीरवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। लगभग 160 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि वर्तमान प्रतियोगिता के युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल और तकनीकी दक्षता को करियर के लिए अनिवार्य बताया। मुख्य वक्ता एवं निदेशक राकेश ने कहा कि छात्राओं को प्रभावी रिज्यूम लेखन, सॉफ्ट स्किल्स और इंटरव्यू की तैयारी के व्यावहारिक गुर सिखाए।
उन्होंने बताया कि डिजिटल स्किल के माध्यम से छात्राएं कॅरिअर के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। वहीं द्वितीय सत्र में रौनक ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। संयोजिका डॉ. सुषमा गर्ग और सह संयोजिका डॉ. नीलम ने छात्राओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार करियर पथ चुनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रचना, डॉ. ज्योति, रजनी, सोनी, कीर्ति, ज्योतिका, वंशिका और रेखा गोयल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें