फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सैन भगत कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फ्रेंडली मैचों में दिखाया दमखम

विज्ञापन
30जेएनडी32: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत कॉलेज में वालीवाल प्रतियो​गिता में दम दिखाते ​खिलाड़ी। स
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच फ्रेंडली मैच करवाए गए।
विज्ञापन

इन मुकाबलों का उद्देश्य हार-जीत के बजाय खिलाड़ियों में खेल भावना, आपसी सहयोग और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना रहा। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मैचों में हिस्सा लिया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से खेलों में भाग लें और मेहनत के दम पर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें