फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यात्रा में वीर शहीदों को किया नमन, तिरंगे के साथ उमड़ी भीड़

Tue, 12 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी24-गांव मनोहरपुर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्
विज्ञापन
जींद। आजादी के अमृत काल और स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जींद विधानसभा के गांव मनोहरपुर में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने की।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पूरे देश एवं प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। तिरंगा हमारी शान है। इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के सम्मान का सशक्त प्रतीक है। हमारे देश के बहादुर सैनिक तिरंगे की शान को कायम रखने के लिए सर्दी, गर्मी और बारिश में सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। हमें हमारे सैनिकों पर गर्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस यात्रा के माध्यम से लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर और स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदानों को स्मरण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें