फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव की परीक्षा में पुलिसकर्मी ने महिला मित्र को देने के लिए तीन लाख में खरीदी थी आंसर-की

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिव की परीक्षा में आंसर की के साथ पकड़ी गई हाट निवासी सीमा को आंसर की उपलब्ध करवाने वाले भिवानी जिले के झुपा खुर्द गांव निवासी पुलिसकर्मी विजय को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। सीमा को आंसर की उपलब्ध करवाने वाले पुलिसकर्मी ने परीक्षा से एक रात पहले ही दादरी जिले के नीमली निवासी साथी पुलिसकर्मी से तीन लाख रुपये में व्हाट्सएप पर मंगवाई थी।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर परीक्षा के चारों कोड सीमा के पास उसके पुलिसकर्मी दोस्त ने एक रात पहले ही भेज दिए थे। इन चारों कोड को सीमा ने पर्ची पर लिखकर अपनी बेल्ट में छिपाया हुआ था। परीक्षा के दौरान उसकी बार-बार की हो रही गतिविधियों को देखते हुए वह पकड़ी गई थी। परीक्षा पास होने के बाद तीन लाख रुपये सीमा को देने थे। नीमली निवासी सुनील व विजय दोनों ही हरियाणा पुलिस के कर्मी है। अब पुलिस आंसर की उपलब्ध करवाने वाले नीमली निवासी पुलिसकर्मी सुनील की तलाश कर रही है। सुनील की गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा कि उसने सीमा को देने के लिए आंसर की कहां से मंगवाई थी। इसके बदले आंसर की के कितने रुपये देने थे। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी विजय को दो दिन के रिमांड के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब नीमली निवासी सुनील की तलाश जारी है। इसके बाद ही परीक्षा लीक करवाने के मामले में और कौन लोग शामिल हैं, उनका पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें