फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में मंत्री कृष्ण ने नौ गलियों का किया शुभारंभ व शिलान्यास

Mon, 15 Dec 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी26 : उद्घाटन करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विकास का पहिया निरंतर चलता रहेगा और क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के निर्माण का सफर थमने वाला नहीं है। चहुंमुखी विकास के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसी दिशा में प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री रविवार को वार्ड नंबर 13 में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में नौ गलियों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें वार्ड नंबर 6 की छह गलियां, वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 12 तथा वार्ड नंबर 13 की एक-एक गली शामिल हैं। इन गलियों के निर्माण पर लगभग दो करोड़ 54 लाख रुपये की लागत आई है। उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर 6 की सीसी से बनने वाली गली नंबर 2 का शिलान्यास भी किया गया, जिस पर करीब 28 लाख 58 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि नरवाना शहर के साथ-साथ हल्के के प्रत्येक गांव की विकास परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। इनमें नरवाना बस अड्डा, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, नागरिक अस्पताल के नए भवनों का निर्माण तथा हिसार रोड रेलवे फाटक पर पुल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिन पर कार्य शुरू हो चुका है या शीघ्र आरंभ होगा। इसके अलावा नरवाना से धनोरी ड्रेन तक सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को सुविधाओं के विस्तार और समस्याओं के समाधान को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा घोषित सभी विकास परियोजनाओं का लाभ जनता को अवश्य मिलेगा। विभागीय औपचारिकताओं और तकनीकी मानकों को पूरा करने में समय लगता है, लेकिन नरवाना को चहुंमुखी विकास की दिशा में प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना उनका संकल्प है। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा सहित जसबीर नैन, संजय बल्हारा और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें