फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पदक की चमक से बेलू राम उम्र को हराया

Mon, 15 Dec 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी27 : प्रतियोगियों में जीते हुए गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र दिखाते हुए बेलूराम ढिल्लो। संवा - फोटो : 1
विज्ञापन
नरवाना। पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल एथलीट स्टेडियम में 13 और 14 दिसंबर को आयोजित 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में नरवाना के 90 प्लस वर्षीय एथलीट बेलू राम ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उम्र को मात देते हुए उन्होंने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में मास्टर्स एथलीटों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेलू राम ढिल्लों ने डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और हैमर थ्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके इस उपलब्धि भरे प्रदर्शन ने न केवल नरवाना बल्कि पूरे जींद जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के दौरान दर्शक और खिलाड़ी बेलू राम ढिल्लों के जज्बे और फिटनेस को देखकर दंग रह गए। उनकी सफलता युवा और वरिष्ठ दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब बेलू राम ढिल्लों राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें