सफीदों। सफीदों के एक गांव में 24 वर्षीय युवक ने स्मार्ट वॉच दिलाने का लालच देकर 10 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म किया। नागरिक अस्पताल में नाबालिग के मेडिकल परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित के दादा की शिकायत पर पुलिस ने 27 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के दादा ने बताया कि उनका पोता पांचवीं कक्षा का छात्र है। करीब 10 से 15 दिन पहले वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का 24 वर्षीय युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा और उसे को स्मार्ट वॉच दिलाने का झांसा देकर अपने साथ गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ले गया।
स्कूल के शौचालय में आरोपी ने बच्चे को डराया-धमकाया। इसके बाद मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए। फिर आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे की वीडियो भी बना ली और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि घटना के बाद आरोपी कई बार उनके घर के आसपास आकर बच्चे को धमकाता रहा। डर के कारण बच्चे ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। फिर वह स्कूल जाने से इन्कार करने लगा और गुमसुम रहने लगा। पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। 10 वर्षीय बच्चे के दादा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
वर्जन
नाबालिग के दादा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई गई। इसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजेश कुमार सदर थाना प्रभारी सफीदों