फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची सरकारी नौकरियां दी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। 157 वादों पर काम प्रगति पर है। कहा कि जल्द ही देश कि पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी जींद से सोनीपत तक चलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉनस्टॉप डबल इंजन सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया। जींद विधानसभा क्षेत्र में साढ़े 11 वर्षों में 2217 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गईं। इन्हें मिलाकर पिछले साढ़े 11 सालों में एक लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं।
इनमें से जिला जींद के लगभग 15 हजार युवाओं को नौकरियां मिली है। हरियाणा में 13500 नई नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के एक लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने फसल खराबे पर कहा कि सरकार ने साढ़े 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है। सरकार ने बागवानी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए किसानों को राहत दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 46 बागवानी फसलें शामिल की गई हैं। जींद में मेडिकल कॉलेज की आज 19 मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है।
जल्द ही देश कि पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी जींद से सोनीपत तक चलेगी। रैली में मिड्ढा परिवार के सदस्य सामान्य रूप से आम जनता के मध्य में बैठे रहे। परिवार ने कोई वीआईपी सुविधा रैली में नहीं ली। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी,कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर की माता विद्यावती देवी, चेयरमैन अमरपाल राणा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मनीषा रंधावा, नगर परिषद की चेयर पर्सन डाॅ अनुराधा सैनी मौजूद रहे।

जनता के जोश ने सीएम को किया खुश
रैली में भीड़ के हिसाब से मुख्यमंत्री व डॉ. मिड्ढा के जयकारे लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के जोश को देखते हुए वह विधानसभा क्षेत्र की सभी मांगें पूरी करने पर विवश हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें