फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज के लिए ससुरालजनों ने दिव्यांग महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पांच ससुरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शहर की राम काॅलोनी निवासी सकीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले राजस्थान के खेदरी सिंघाना जसलापुर निवासी मेघराज के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए मारपीट करने लगे। उसने कहा कि वह एक हाथ से दिव्यांग है, लेकिन फिर भी सास और अन्य उसकी बेदर्दी से पिटाई करते थे। उसके साथ मारपीट कर कई बार उसे घर से भी निकाला। आरोपी अब नकद रुपयों की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति मेघराज, ससुर हरचंद, सास चुका देवी, जेठ राम सिंह, देवर राजू के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें