फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की संख्या घटी तो टोल ही कर दिया शिफ्ट

विज्ञापन
19जेएनडी16: जींद गोहाना मार्ग पर लुदाना गांव के पास बंद किया गया टोल प्लाजा। वाहन चालक
विज्ञापन
जींद। वाहन की संख्या घटने लगी तो जींद-गोहाना रोड पर लुदाना के पास स्थित टोल प्लाजा को ही शिफ्ट कर दिया गया है। इससे जिला समेत अन्य वाहन चालकों को अब टोल शुल्क से मुक्ति मिल गई। यहां से टोल को हटाकर अब जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड हाईवे लगभग दो महीने पहले ही शुरू हुआ था। इसके शुरू होने के बाद जींद-गोहाना रोड पर वाहनों की संख्या बेहद कम हो गई थी। इस कारण टोल को शिफ्ट किया गया। ग्रीनफील्ड हाईवे पर भी चाबरी-भिड़ताना के एरिया में टोल प्लाजा बनाया गया है। यह दोनों हाईवे एक ही अथॉरिटी का पार्ट हैं। नया ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने के बाद जींद से सोनीपत की तरफ जाने व सोनीपत से जींद की तरफ आने वाले वाहनों का ज्यादा रुख ग्रीनफील्ड से हो गया था। इसके कारण जींद गोहाना रोड पर लगे टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या घटकर बेहद कम हो गई। इस रास्ते से केवल अब ग्रामीण क्षेत्र से जींद की तरफ आने जाने वाले वाहन चालक ही बचे थे। इसके विपरित ग्रीन फील्ड हाईवे सुरक्षित व अच्छा हाइवे होने के कारण वाहन चालकों को समय की बचत भी इससे हो रही है। वाहनों की संख्या कम होने के कारण टोल पर जमा होने वाला शुल्क 60 प्रतिशत तक घट गया था। इसके चलते अब पुराने हाईवे पर लगे टोल को नए ग्रीनफील्ड पर शिफ्ट कर दिया गया है। जींद-गोहाना हाईवे पर अब वाहन चालक बिना टोल दिए यात्रा कर सकते हैं। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय बाद निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।
बाक्स
नेशनल हाईवे अथाॅरिटी के अधीन इस हाईवे पर लुदाना के पास तीन लेन का टोल प्लाजा लगाया गया था। जींद से होकर सोनीपत, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालक इस हाईवे से गुजरते समय टोल देकर जाते थे। इसके बाद 2020 में जींद से सोनीपत के बीच ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पिछले दो माह पहले यह शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बाक्स
ग्रीनफील्ड हाईवे पर प्रतिदिन लगभग पांच हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। इसके कारण यहां पर टोल शिफ्ट किया गया, जबकि जींद गोहाना मार्ग पर ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने के बाद वाहनों की संख्या 60 फीसदी तक कम हो गई थी।
बाक्स
यह रहेंगे रेट
वाहन का नाम एक साइड दोनों साइड
छोटे वाहन कार व जीप 65 100
कॉमर्शियल वाहन 105 160
बस व ट्रक 225 335
थ्री एक्सल तक के वाहन 245 365
छह एक्सल तक के वाहन 350 530
बाक्स

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के नियमों के अनुसार दोनों जगह टोल नहीं लगा सकते थे। इसके चलते पुराने हाईवे से टोल बंद कर इसको नए ग्रीनफील्ड पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसको लेकर आठ मई को लघु सचिवालय में हुई रोड सेफ्टी की बैठक में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने इसको शिफ्ट करने की जानकारी डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी थी। इसके बाद अब पुराने टोल को बंद कर ग्रीन फील्ड हाईवे पर टोल शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


-सुनील वशिष्ठ, रोड सेफ्टी टीम गैर-सरकारी सदस्य जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें