जींद। ससुरालजनों ने दहेज में महिला से क्रेटा गाड़ी मांगी। नहीं लाने पर घर से निकाल दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भागखेड़ा गांव निवासी महिला अन्नू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमएससी, बीएड पास है। उसकी शादी 17 नवंबर 2024 को रोहतक निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद ही उसकी सास सरोज बाला, पति सचिन, ननद सविता उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे कहने लगे कि या तो क्रेटा गाड़ी या 20 तोले सोना लाकर दो, नहीं तो वे घर नहीं रहने देंगे। इसको लेकर दो-तीन बार पंचायत भी हुई। आठ मार्च को वह अपने घर आ गई और तब से ही वह मायके में है। जांच अधिकारी बीरमति ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।