फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकार मासूम शर्मा ने पूर्व सरपंच को मंच से उतारा: बोले- शो देखना है तो नीचे बैठकर देखो, नहीं तो चले जाओ

Thu, 19 Feb 2026 01:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ने अपने गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेश शर्मा को भी बुलाया हुआ था। यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया।
विज्ञापन
हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा के बुधवार रात को शहर के एक होटल में लाइव शो के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े मुआना गांव के पूर्व सरपंच तथा अन्य को नीचे उतरने को कह दिया। नहीं उतरे तो बोले तो कि कार्यक्रम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। इसलिए सरपंच हो, नीचे बैठकर देखो। नहीं तो यहां से चले जाओ।

विज्ञापन


बुधवार को कलाकार मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की  25वीं सालगिरह थी। इस खुशी में सफीदो रोड स्थित एक होटल में प्रोग्राम रखा गया। यह कार्यक्रम कलाकार मासूम शर्मा के जीजा यूटयूबर धरमू ने आयोजित करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ने अपने गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेश शर्मा को भी बुलाया हुआ था। यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। जब भीड़ मंच से नहीं उतरी तो बाउंसरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे मामला और बढ़ गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें