फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना हलके से होनी चाहिए सबसे अधिक भागीदारी : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पूर्व विधायक एवं झज्जर रैली के हिसार प्रभारी भाग सिंह छात्तर के आवास पर बुधवार देरशाम डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। यहां उचाना हलके के वरिष्ठ नेताओं से रैली को लेकर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना हलके से सबसे अधिक भागीदारी होनी चाहिए। रैली में पता लगना चाहिए कि उचाना हलके से सबसे ज्यादा लोग पहुंचे हैं। जींद जिला व उचाना हलके के लोगों ने हमेशा राजनीति के अच्छे व बुरे दौर में हमारा साथ दिया है। हलके के लोगों के साथ हमारा दिल का रिश्ता है। यहां के लोगों का अहसान वह कभी नहीं चुका सकते। नौ दिसंबर को झज्जर में होने वाली रैली में ज्यादा लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जींद जिले व उचाना के विकास को लेकर वह निरंतर अधिकारियों से जानकारी लेते रहते हैं। जींद को विकास के मामले में प्रदेश में सबसे आगे लेकर जाएंगे। इस मौके पर जोरा सिंह डूमरखां, प्रोफेसर जगदीश सिहाग, शमशेर नगूरां, जगरूप छात्तर, कृष्ण पेगां, यशपाल बुडायन, महीपाल खेड़ी ज्ञानी तारखां, प्रवीण डोहाना खेड़ा, सुधीर छात्तर, राकेश चहल व विजय श्योराण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें