फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में कभी कष्ट आए तो डरे नहीं, बल्कि डट कर सामना करें : अतिमुक्त मुनि

विज्ञापन
21जेएनडी09-श्रीएसएस जैन सभा स्थानक में प्रवचन सुनते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
उचाना। सुदर्शन संघ के अरुण चंद्र महाराज के शिष्य मनीष मुनि ठाणे 3 शहर की श्रीएसएस जैन सभा स्थानक में विराजमान है। शुक्रवार को धर्मसभा में मधुर वक्ता अतिमुक्त मुनि ने कहा कि कष्टों से भागो मत, सिर्फ जागो। प्रतिकूलताओं, कष्ट और मुसीबत को सुख में बदलने का नाम कष्ट सहिष्णुता है। परिस्थति हमारे कर्मों के अधीन है। सर्दी या गर्मी सभी के लिए समान रूप से होती है, परंतु उन्हें स्वीकार करने वाला व्यक्ति खुश रहता है, जबकि उन्हें अस्वीकार करने वाला व्यक्ति व्याकुल और दुखी होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में कभी कष्ट आए तो डरे नहीं, बल्कि कष्टों को सामना करें। आज मनुष्य ने जीवन की डायरी का वह पन्ना फाड़ दिया है, जिस पर सहना लिखा हुआ था। तब ही आज तनाव, चिंता और बैचेनी बढ़ रही है। आदमी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। इस अवसर पर वीरेंद्र करसिंधु, विकास काला, राजकुमार गोयल, पुरुषोत्तम मित्तल, रामनिवास दनौदा, महाबीर पूनिया, दयानंद मित्तल, सुभाष बनभौरी, सुभाष कापड़ो, ऋषि श्योकंद, रामनिवास जैन, सुशील बुडायन, महेंद्र लोधर, सतीश गोयल और दीपक जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें