फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सशक्त होंगी तो होगा अच्छे समाज का निर्माण : रेखा शर्मा

Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी35: कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के ब्रह्माकुमारी केंद्र में रविवार को शिव जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्य सभा सदस्य रेखा शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली गई। केंद्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रेखा शर्मा ने कहा कि महिला अगर सशक्त होगी तो ही एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को पूरा मान सम्मान देने का काम किया है। दिल्ली में हरियाणा की बेटी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने महिला हितैषी होने का प्रमाण दिया है। महिलाओं को भी चाहिए कि वो जिस तरह से बेटे की परवरिश करती हैं उसी तरह बेटी की भी करें। अगर बेटी सशक्त होगी तो आगे आने वाली पीढियां भी सशक्त बनेंगी। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नही हैं। हम 50 प्रतिशत हैं तो अपना हक मांगना शुरू करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, सीमा बीके बहन, ज्योति बीके बहन, सुशील कुमार, महावीर, बजरंग, भीम मौजूद रहे।

23जेएनडी35: कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें