फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां नहीं होंगी तो बहू कहां से लाओगे : अंजू रानी

विज्ञापन
22जेएनडी07: कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने में सहयोग करने के लिए महिलाओं को शपथ दिलवाते हुए। स्
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत आने वाले गांव बरसोला में शुक्रवार को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण व गर्भवती महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ शपथ दिलाई गई और पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सुमित कुमारी और अंजू रानी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण गिरता लिंगानुपात देश के लिए एक गंभीर सामाजिक समस्या है। उन्होंने कहा, बेटियां नहीं होंगी तो बहू कहां से लाओगे समाज को अपनी सोच का परित्याग करना होगा। लड़का-लड़की दोनों एक समान हैं। बेटी घर का भार नहीं बल्कि घर की रोशनी होती है।
उन्होंने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए सचेत किया कि लिंग जांच करवाना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वाले दोषियों को कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। अवैध लिंग जांच करने या करवाने वाले गिरोह को पकड़वाने में मदद करने वाले सजग नागरिक को सरकार की तरफ से इनाम दिया जाता है। पहचान गुप्त रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें