22जेएनडी06: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ग्रामीण महिलाओं को शपथ दिलवाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत :
जींद। धड़ौली गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने और बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प दिलाया गया।
स्वास्थ्य कर्मी मनजीत शर्मा ने कहा कि समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। लड़का-लड़की दोनों समान हैं और संतान ईश्वर की देन है। उन्होंने जोर देकर कहा बेटियों को मत रखो तुम निरक्षर बेटियां भी बनेंगी बड़ी अफसर। कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताते हुए उन्होंने कहा कि गिरता लिंगानुपात एक गंभीर समस्या है, जिसके समाधान के लिए पूरे समाज को आगे आना होगा।
मनजीत शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बात करते हुए एचपीवी वैक्सीन के महत्व को समझाया।उन्होंने बताया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव में बेहद प्रभावी और पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं सभी किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर यह टीका अवश्य लगवाएं।
उन्होंने बताया कि लिंग जांच करवाना कानूनन अपराध है। कानून का उल्लंघन करने वाले को कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। अवैध लिंग जांच की सूचना देने वाले सजग नागरिक को सरकार द्वारा उचित इनाम दिया जाता है और उसकी पहचान भी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।