फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर प्लाट में शौच करने से मना किया तो महिला की स्कूटी को लगाई आग

विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी स्कूटी, जिसे युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
विकास नगर में शनिवार को एक प्लाट में शौच कर रहे दो युवकों को मना किया गया तो उन्होंने महिला की स्कूटी में आग लगा दी शौच करने से मना करने पर एक महिला। आग लगाने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी हुई है।
विज्ञापन

विकास नगर की रहने वाली किरण गिल ने बताया कि शनिवार शाम को उसकी बेटियां घर के बाहर प्लाट में खेल रही थीं। इस दौरान ऑटो रिक्शा में सवार होकर दो युवक आए और शौच करने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो एक युवक उसके साथ उलझ गया। इस दौरान वह अपनी बेटियों को लेकर घर चली आई इसके कुछ समय बाद दोनों युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर दोबारा आए और घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को आग लगा दी। युवकों द्वारा स्कूटी में आग लगाने की जानकारी आसपास रहने वाले लोगों को दी। घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि जो युवक उसके साथ उलझे हुए थे वही आग लगा रहे हैं। शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बताया कि इस मामले की शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें