फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को भेजा नोटिस रद्द नहीं किया तो 14 को प्रदर्शन कर देंगे गिरफ्तारी : आजाद

Thu, 11 Sep 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी34-उचाना तहसील परिसर में धरना स्थल पर आजाद पालवां धरने पर लिए फैसले की जानकारी देते हुए
विज्ञापन
उचाना। उचाना तहसील परिसर में धरना स्थल पर वीरवार को वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य मुद्दा किसान पाला खटकड़ का नोटिस जारी कर 14 सितंबर को पुलिस स्टेशन उचाना में पहुंचने को लेकर विचार विमर्श किया गया। धरना संयोजक आजाद पालवां ने कहा कि इस तरह के नोटिस पहले भी किसान नेताओं को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यह सरकार किसान व मजदूर को डराने, दबाने व धरने को कमजोर करने के लिए पुलिस के मध्यम से ओच्छे हथकंडे अपनाकर झूठे मुकदमे का भय दिखा कर किसान आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। यह सरकार की ओच्छी मानसिकता है। सर्वसम्मति से फैसला किया कि 14 सितंबर से पहले नोटिस रद्द नहीं किया गया तो को किसान पालाराम के साथ धरना स्थल पर एकत्रित होकर पुलिस स्टेशन तक विरोध प्रदर्शन कर पाला राम के साथ गिरफ्तारी दी जाएगी।
पालवां ने कहा कि ज्यादा बारिश से बर्बाद फसल, मकान व पशुधन में हुए नुकसान की भरपाई स्पेशल जांच पड़ताल सरकार करवा कर मुआवजा दे। 70 हजार रुपये प्रति एकड़ किसान को मुआवजा दिया जाना चाहिए। मकान व पशुधन के नुकसान की भरपाई जल्दी से जल्दी सरकार करें। इस मौके पर लीला छापड़ा, बलबीर सिंह सूबेदार, बीरा करसिंधु, जोधाराम कामरेड, रामफल, टेकराम, जंगीर पालवां, मियां सिंह व फूल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें