फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निर्माण मजदूरों की मांगें पूरी न होने पर एक फरवरी को तैयार होगी आंदोलन की रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा का डेलिगेशन जॉइंट डायरेक्टर ने श्रम कल्याण बोर्ड पंचकूला में बुलाया गया था। डेलिगेशन में यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुखबीर सिंह, राज्य उपाध्यक्ष देशराज, राज्य महासचिव राममेहर सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष मनोज सोनी, राज्य सचिव संदीप जाजवान और राज्य कमेटी सदस्य शीतल शामिल हुए।
विज्ञापन

राममेहर सिंह ने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों के साथ यूनियन की डेलिगेशन की दो घंटे तक मीटिंग चली। इसमें प्रदेशभर से 32 हजार ब्लॉक किया गया। पंजीकरण को जांच के बाद ओपन किया जाएगा। आगामी वार्ता तक कोई और पंजीकरण ब्लॉक नहीं होगा। अन्य मसले व 90 दिन की वर्कस्लिप वेरीफाई करने को यूनियनों को देने बारे में बोर्ड की मीटिंग में ले जाएगा। फरवरी में बोर्ड की मीटिंग के बाद श्रम मंत्री से डेलिगेशन को समय दिया जाएगा। उन्होंने कह कि कभी ऑनलाइन व कभी फेमिली आईडी के नाम पर आज सरकार और बोर्ड मजदूरों को बोर्ड से बाहर करने में लगा हुआ है। उन्हें लाभ से वंचित करना चाहता है, जबकि बोर्ड में हजारों करोड़ रुपये जमा है। मजदूरों के रोष को देखते हुए सरकार व बोर्ड के अधिकारियों ने 20 दिन का समय निर्माण मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए मांगा गया है। जल्द ही यूनियन एक फरवरी को राज्य कमेटी की मीटिंग करके प्रदेश भर में आंदोलन की योजना बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें