फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार 4-5 तो ई स्कूटी की बिक्री 8 गुना बढ़ी

Mon, 28 Oct 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी20: पंवार टीवीएस एजेंसी से बाइक खरीदते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। इस बार वाहन बाजार में दीपावली से पहले ही बहार आ गई है। वाहनों पर छूट के चलते खरीदारों का रुझान बढ़ रहा है। टू व्हीलर पर छूट व साथ में इनाम भी दिया जा रहा है, तो बड़ी गाड़ियों पर भी छूट का लाभ लोग ले रहे हैं। फिलहाल आम दिनों की अपेक्षा कार चार से पांच गुना ज्यादा बिक रही हैं। बाइक और ई स्कूटी की बिक्री आठ गुना तक बढ़ गई है। इस समय धनतेरस पर वाहनों को खरीदने की बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


धनतेरस के लिए शहर की विभिन्न कार एजेंसी पर करीब 100 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। वहीं 500 से अधिक बाइक बुक हो चुकी हैं। दोपहिया वाहन में इस बार बाइक के मुकाबले ई स्कूटी की मांग अधिक है। धनतेरस पर लोग आभूषण भी ज्यादा खरीदते हैं। महेंद्र एजेंसी के मैनेजर साहिल ने बताया कि धनतेरस के लिए उनकी एजेंसी पर 25 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हुई है। यह ग्राहक धनतेरस पर डिलिवरी लेंगे। इनके लिए गाड़ियों को तैयार करवाया जा रहा है।
गाड़ी खरीदने पहुंचे राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी पहले से ही तैयारी कर ली थी। ऐसे में अब धनतेरस पर डिलिवरी लेंगे। महेंद्रा की 25, टाटा की 30, मारुति की 30 व हुंडई की 20 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हुई है। शहर के कारोबारियों के अनुसार सात करोड़ रुपये तक का दीपावली पर कारोबार होगा।
विज्ञापन


बाइक खरीदने वालों में ज्यादातर धनतेरस पर डिलिवरी करवाने की बुकिंग आ रही है। जिन लोगों ने पहले वाहनों की बुकिंग नहीं करवाई है उन्हें अब हाथोंहाथ बाइक दी जा रही है। ग्राहकों को हर समय बाइक डिलिवरी करवाई जा रही है। त्योहार पर उनकी सेल आठ गुना तक बढ़ गई है। सुरेश कुमार, पंवार टीवीएस एजेंसी।

ग्राहक हर रोज गाड़ियों की डिलिवरी ले रहे हैं। कुछ लोग धनतेरस पर ही गाड़ी लेना चाहते हैं। बाजार में इस दिन के लिए काफी उत्साह रहता है। इसके अनुरूप ही ग्राहक भी आ रहे हैं। जिन लोगों ने गाड़ियों की बुकिंग की है, फिलहाल उनको तैयार किया जा रहा है। -साहिल, एजेंसी मैनेजर, महेंद्रा।

27जेएनडी20: पंवार टीवीएस एजेंसी से बाइक खरीदते हुए। संवाद

27जेएनडी20: पंवार टीवीएस एजेंसी से बाइक खरीदते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें