फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना की जनता से किए हर वायदे को करूंगा पूरा : देवेंद अत्री

विज्ञापन
03जेएनडी17: विधायक देवेंद्र अत्री को आर्शीवाद देती महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत भाजपा सरकार काम कर रही है। उचाना हलके को विकसित उचाना बनाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। जो वायदे चुनाव में किए थे, उन वायदों को पूरा किया जाएगा। बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचाना के युवाओं को उचाना में रोजगार मिले इसको लेकर उचाना में औद्योगिकी इकाई स्थापित करने का प्रयास होगा। विकास के कामों को लेकर किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में निरंतर विकास को गति मिल रही है। हर वर्ग सीएम की कार्यप्रणाली से खुश है। उन्होंने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है। परिवार से मिलने के लिए वो सप्ताह में पांच दिन लोगों के बीच रहते है। उचाना के मतदाताओं ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को वो उचाना का सेवक बन कर निभा रहे है। हलके के लोग किसी भी समय अपने काम के लिए मिल सकते है। सभी मिलकर उचाना को विकसित उचाना बनाने का काम करेंगे। अब वायदे नहीं बल्कि काम होंगे। झूठे वायदे करने वालों को मतदाताओं ने वोट की चोट देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें