फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं मां के पेट में नौ माह रह सकता हूं तो क्या आप भारत मां के लिए 21 लिए नहीं दे सकते

विज्ञापन
बुडायन गांव में हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को घरों में रहने का संदेश देता पर्व कंदौला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नर्सरी में पढ़ने वाले साढ़े तीन साल के बुडायन गांव निवासी पर्व कंदौला गली में आने-जाने वालों को घरों में रहने का संदेश दे रहा है। पर्व ‘अगर मैं मां के गर्भ में नौ नौ महीने रह सकता हूं तो क्या आप भारत मां के लिए 21 दिनों तक घर में नहीं रह सकते हैं’ के पोस्टर लेकर लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक कर रहा है। गली में आने-जाने वाले लोग बच्चे के हाथों में यह पोस्टर देखकर एक बार सोचने के लिए जरूर मजबूर हो जाते हैं कि हम गलत कर रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए दूसरे लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

पर्व के दादा दलबीर व दादी संतरो देवी ने कहा कि सुबह जब वह उठकर खेत में काम से जा रहा था तो पोता हाथों में पोस्टर लेकर मकान के आगे खड़ा था। लोगों को घरों में रहने का संदेश दे रहा था। हम सभी को चाहिए कि अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए घर में रहें। जब इतना मासूम बच्चा लोगों से घरों में रहने के लिए अपील कर रहा है तो लोगों को चाहिए कि वे कम से कम घरों से बाहर निकले। हर किसी को चाहिए कि वे घरों में रहने के लिए अपने जानकारों व पड़ोसियों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें