फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पर्यावरण संरक्षण में वरदान बनी हाइड्रोजन ट्रेन, 118 दिन में 158 टन कार्बन उत्सर्जन रोका

विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी06-जींद-सोनीपत के बीच दौड़ती हुई हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद-सोनीपत के बीच चल रही हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वरदान साबित हो रही है। 17 जुलाई से शुरू हुए संचालन के 118 दिनों में ट्रेन ने 158.12 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन रोकने में योगदान दिया है। स्वच्छ ऊर्जा से संचालित हाइड्रोजन ट्रेन रेलवे की हरित परिवहन मुहिम को भी मजबूती दे रही है।
विज्ञापन

दरअसल, डीजल से चलने वाले इंजन में ईंधन जलने के कारण कार्बन डाइऑक्साइड समेत कई प्रदूषक तत्व निकलते हैं। आंकड़ों के अनुसार एक लीटर डीजल के इस्तेमाल से करीब 2.68 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है।
जींद से सोनीपत के बीच करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले एक ट्रेन चक्कर में लगभग 500 लीटर डीजल की खपत होती है। इस हिसाब से एक चक्कर में करीब 1340 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हो सकता है। हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से इस तरह के उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन


स्वच्छ ऊर्जा से चल रही ट्रेन
हाइड्रोजन ट्रेन में ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फ्यूल सेल तकनीक के माध्यम से बिजली तैयार होती है, जिससे ट्रेन का संचालन होता है। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से पानी और गर्मी उप-उत्पाद के रूप में निकलते हैं। इससे पारंपरिक डीजल इंजन की तरह सीधे कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन नहीं होता। हालांकि, हाइड्रोजन के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा के स्रोत के आधार पर इसके कुल पर्यावरणीय लाभ में अंतर हो सकता है।

वर्जन
जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन रेलवे के लिए स्वच्छ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने का रास्ता खुला है बल्कि भविष्य में रेल परिवहन को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। -अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें