फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 8वें दिन दिल्ली से जींद लौटी हाइड्रोजन ट्रेन

विज्ञापन
07जेएनडी21-ट्रायल के बाद जंक्शन पर पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
जींद। हाइड्रोजन ट्रेन 8वें दिन मंगलवार को दिल्ली से लौटकर जींद पहुंची। सुबह सवा दस बजे ट्रेन को ट्रायल के लिए सोनीपत रूट पर रवाना किया गया जो शाम चार बजे वापस पहुंची। अब सीआरएस के निरीक्षण के बाद ही ट्रेन को रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम की निगरानी में ट्रेन ने जींस से सोनीपत रूट पर परीक्षण पूरा किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन को हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रोका गया ताकि उसके संचालन, ब्रेकिंग सिस्टम, गति नियंत्रण और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से जांच की जा सके।
ट्रेन को नियमित संचालन से पहले हर स्तर पर परखा गया। सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल के बाद यह ट्रेन शाम करीब चार बजे वापस जींद स्टेशन पहुंची। इस दौरान रेलवे स्टाफ ने ट्रेन की परफॉर्मेंस का डाटा भी एकत्रित किया जिसे आगे विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के संचालन के दौरान सभी प्रमुख तकनीकी मापदंडों पर संतोषजनक परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन

इससे पहले 30 मार्च को हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए दिल्ली भेजा गया था। अब हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन सामान्य दिनों में नहीं किया जाएगा। अब ट्रेन सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) के निरीक्षण के दौरान ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें