फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन के प्लांट का कंप्रेशर हुआ दुरुस्त

Wed, 18 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी30-हाइड्रोजन प्लांट के पास वा​शिंग लाइन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन पर बने हाइड्रोजन ट्रेन के प्लांट का खराब चल रहा कंप्रेशर ठीक हो गया है। इसके लिए बाहर से तकनीकी कर्मचारी को बुलाया गया था।
विज्ञापन

हाइड्रोजन प्लांट का लगभग दो सप्ताह से कंप्रेशर खराब था। कंप्रेशर में तकनीकी खामी के कारण वह चलते-चलते बंद जा रहा था। तकनीकी कर्मचारी की जांच के बाद कंप्रेशर ठीक करने के लिए सामान मंगवाया गया था। वहीं हाइड्रोजन प्लांट में फायर फाइटिंग सिस्टम का भी काम चल रहा है जो जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चार्जिंग के लिए बैटरी मंगवाई गई है। वहीं हाइड्रोजन ट्रेन के दूसरे इंजन के भी ट्रायल की उम्मीद है। अभी टेस्टिंग को लेकर तारीख तय नहीं हुई है। उम्मीद है कि फरवरी के अंतिम दिनों में ट्रायल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें