फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पानी का उचित प्रबंध नहीं हुआ तो बंद हो जाएगा हाईड्रोजन प्लांट

विज्ञापन
31जेएनडी08-रेलवे जंक्शन की नई बिल्डिंग का निरीक्षण करते डीआरएम पुष्पेंद्र त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन पर बने रहे हाईड्रोजन प्लांट में पानी का उचित प्रबंध नहीं हो रहा। प्लांट में गैस बनाने के लिए रोजाना चार हजार लीटर पानी चाहिए, लेकिन इसका उचित प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

इस पर मंडल रेलवे प्रबंधक नई दिल्ली पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की उचित व्यवस्था की जाए अन्यथा बिना पानी के तो प्लांट बंद हो जाएगा। वह सोमवार को रेलवे जंक्शन पर बन रहे हाईड्रोजन प्लांट और बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने प्लांट की डेडलाइन पूछी तो अधिकारियों ने 20 मई तक पूरा करने का लक्ष्य बताया। इसके बाद हाईड्रोजन गैस से ट्रेन का संचालन करवाया जाएगा।
मंडल रेलवे प्रबंधक नई दिल्ली पुष्पेंद्र त्रिपाठी सोमवार को नई दिल्ली से पंजाब के कटार सिंह वाला स्टेशन के लिए रवाना हुए। इसके बाद वह कटार सिंह वाला स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से निरीक्षण करते हुए नरवाना स्टेशन रूके और वहां उन्होंने बिल्डिंग के चल रहे निर्माण की व्यवस्था को जांचा। वहां उन्होंने अधिकारियों से निर्माण बारे बारीकी से पूछताछ की।
इसके बाद वह जींद जंक्शन पहुंचे और उन्होंने जंक्शन की निर्माणाधीन बिल्डिंग से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने बिल्डिंग के टॉयलेट में लगाई जा रही यूरोपियन सीटों पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि टॉयलेटों में केवल एक ही यूरोपियन और अन्य जगह इंडियन सीट लगाई जाए।
इसके बाद वह हाईड्रोजन प्लांट पहुंचे। वहां पर माैजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि ब्लास्ट हो जाए तो कैसे बचा जा सकता है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि ब्लास्ट होने पर अलार्म बजेगा। इसके अलावा लीक होने पर आग लग जाए तो उसका क्या बचाव है। इस पर अधिकारियों का कहना था कि फायर हाइड्रैंट लगाया हुआ है जो आग लगने पर तुरंत कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें