फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: लेक्चरर पत्नी को गोली मारने के बाद खुद की आत्महत्या, पत्नी बची, चार साल से चल रही थी अनबन

Wed, 06 Mar 2024 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

चार साल से दंपती में अनबन चल रही थी। कट्टे से गोली मारी गई। शोर मचाने पर राहगीर आए तो पत्नी को गाड़ी से फेंककर फरार हो गया। सीआईए थाने से 500 मीटर दूर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में ड्यूटी पर छोड़ने के बहाने पति ने जूनियर लेक्चरर पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, फिर भी मौत नहीं हुई। इस पर पति ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसकी गर्दन पर वार तीन-चार वार कर दिए।

विज्ञापन


महिला ने मुकाबला करते हुए बचाव के लिए शोर मचाया तो पति ने उसे कैथल रोड पर सीआईए थाने से 500 मीटर दूर सड़क पर फेंककर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल लेक्चरर को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं लेक्चरर के पति ने शाम लगभग सात बजे अपने खेत में जाकर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ढांडा खेड़ी हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी निवासी मनोज की पत्नी कुसुम लता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल किठाना में जूनियर लेक्चरर हैं। बुधवार सुबह मनोज ने अपनी पत्नी को कार से स्कूल में छोड़ने की बात कही। वह गांव अमरेहड़ी से निकलते ही गाड़ी रोककर कट्टे से पत्नी पर गोली चला दी। गोली कुसुम लता के पेट में लगी।
विज्ञापन


कुसुम ने पति से कट्टा छीनने का प्रयास किया तो वह गिर नीचे गिर गया। इस पर मनोज ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से पत्नी की गर्दन पर तीन-चार वार कर दिए। कुसुम के शोर मचाने पर राहगीर रुक गए। इस पर मनोज ने अपनी पत्नी को गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की सहायता से लेक्चरर को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उनका पति अपराधी प्रवृत्ति का है और शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। लगभग चार साल से उनकी अनबन चल रही है। डेढ़ साल से वह पति के साथ रह रही है। कुसुम लता ने आरोप लगाया कि पति ने योजना बनाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया है।

वहीं शाम लगभग सात बजे मनोज ने अपने गांव ढांडा खेड़ी स्थित खेत में जाकर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शवगृह में रखवा दिया। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

महिला को नहीं हुआ संदेह
महिला ने बताया कि उसे पति पर जरा सा भी संदेह नहीं था कि वह ऐसा करने वाला है। उसकी जान लेने के लिए वह उसे छोड़ने का बहाना बनाया था। अचानक गाड़ी रोककर बिना कुछ बात किए उन पर गोली चला दी थी। मारने की नीयत से उसने पहले से ही गाड़ी में बर्फ तोड़ने वाला सुआ भी रखा हुआ था। उसने उसकी गर्दन पर भी वार किए।
विज्ञापन


पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
पत्नी कुसमलता पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी पति मनोज फरार हो गया था। में जाकर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें