फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: बरात से लौट रहा था परिवार, पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दूल्हे के भाई और भाभी की मौत

Thu, 04 Dec 2025 09:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

बरात से लौट रहे परिवार की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे के भाई और भाभी की मौत हो गई। वहीं, तीन 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद-बरवाला मार्ग पर गांव ईंटल कलां के पास वीरवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई और भाभी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार सात माह की बच्ची बच गई। यह लोग बरात में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। बरात करनाल जिले के गांव मूनक से हिसार जिले के गांव सुलखनी गई थी।

विज्ञापन


घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करनाल के मूनक निवासी अजय (35), उसकी पत्नी सोनिया (30), सात माह की गुड़िया, फोटोग्राफर सोनू व उसके दो अन्य साथी हिसार जिला के गांव सुलखनी में बरात से शामिल होकर वीरवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। जब वह ईंटल कलां के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अजय और सोनिया को मृत घोषित कर दिया जबकि फोटोग्राफर सोनू व उसके दो अन्य साथियों की गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


मृतक अजय के पिता रघुबीर ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे विजय की शादी का बुधवार को गांव सुलखनी मे कार्यक्रम था। वीरवार सुबह बारात विदा होकर घर लौट रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। नागरिक अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -लखविंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें