फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद SP को नोटिस: 15 साल के बच्चे को बंधुआ मजदूर बनाने का मामला, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Thu, 21 Aug 2025 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जुलाई माह में यह बच्चा काम की तलाश में हरियाणा आया था। तभी एक व्यक्ति ने उसे जींद में दस हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने का वादा किया था। नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर लड़के को एक कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए बच्चे के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मजदूरी के लिए बिहार से हरियाणा आए 15 वर्षीय संतोष के साथ बर्बरता को लेकर जींद जिले के एसपी, डीसी सहित जींद के अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस जारी कर डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन


जुलाई माह में यह बच्चा काम की तलाश में हरियाणा आया था। तभी एक व्यक्ति ने उसे जींद में दस हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने का वादा किया था। नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर लड़के को एक कमरे में बंद कर दिया गया। न तो उसे पैसे दिए गए और न ही ठीक से खाना दिया गया। सिर्फ मोटर से चलने वाली चारा काटने वाली मशीन चलाने के लिए ही बाहर निकाला जाता था। उसे जींद में ही कहीं भैंस डेयरी में रखा गया था।

फिर एक दिन मशीन से चारा काटते समय उसका हाथ कट गया। चोट लगने के बाद उसके मालिक ने उसे कोई दवा दी, जिससे उसे नींद आ गई। जब वह नींद से जागा तो वह एक डिस्पेंसरी में था। उसकी जेब में कुछ पैसे भी थे। इसके बाद वह फिर से सो गया। जब वह उठा तो पैसे और उसके कपड़े गायब थे। डिस्पेंसरी वाले ने उसे वहां से जाने को कहा। तभी वह पैदल ही बिहार अपने घर की ओर चल पड़ा। फिर वह पैदल ही नूह पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
इस मामले में बच्चे के परिवार से संपर्क में है। उनके पास आयोग का नोटिस आया है, उसका जवाब दे दिया जाएगा। -राजेश चौहान, अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर, जींद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें