संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर्स यूनियन की नरवाना इकाई ने वीरवार को केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर डिवीजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लो ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव एवं राज्य प्रेस प्रवक्ता कर्मवीर कापड़ो ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार विरोध प्रदर्शन शुक्रवार, 26 जून को भी जारी रहेगा।
प्रदर्शन में राज्य प्रवक्ता कृष्ण नैन, राज्य मुख्य सलाहकार महावीर माथुर, सिटी सब डिवीजन के प्रधान दिलबाग श्योकंद व सचिव सुरेश नैन, सब अर्बन के प्रधान दिलबाग नैन व सचिव राजेश शर्मा, गढ़ी के प्रधान रवि नैन व सचिव सुरजीत, उचाना के प्रधान विकास खटकड़ व सचिव जसबीर श्योकंद, टीएल के प्रधान रामजुआरी व अन्य मौजूद रहे।