फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अस्पताल में 400 से अधिक ओपीडी, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। बढ़ रहे तापमान का असर अब आमजन के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक ओपीडी हो रही है। बढ़ती गर्मी के चलते बुखार, शरीर दर्द और उल्टी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को आवश्यक इलाज और परामर्श दिया जा रहा है। डॉ. गर्ग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
यदि किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव करके ही हीट स्ट्रोक तथा अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। किसी भी प्रकार की तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें