फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान और 30 हजार रुपये चोरी

Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर के जैन नगर में मकान का ताला तोड़कर चोर घरेलू सामान और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। परिवार पंजाब में रिश्तेदार की मृत्यु होने के बाद दुख प्रकट करने गया था। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जैन नगर निवासी महिला नीलम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां की पिछले दिनों निधन हो गया। सूचना के बाद वह और बेटे के साथ दुख प्रकट करने के लिए पंजाब के फाजिल्का गई थी। वहां पर उन्हें कई दिन रुकना पड़ा। इसी बीच चोर मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। मकान से 30 हजार रुपये नकद, दो एलईडी टीवी, इन्वर्टर की बैटरी, नए बर्तन, पीतल के 11 बर्तन, कांसा के पांच बर्तन, 30 नए सूट और एक सिलिंग फैन चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें