फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्याज की राशि नहीं देने पर फाइनेंसरों ने युवक को पीटा

Mon, 14 Aug 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। फाइनेंस पर ली गई राशि का ब्याज नहीं लौटाने पर फाइनेंसरों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने एक को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के हकीकत नगर निवासी अमित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसने प्रवीण नामक युवक से करीब दो महीने पहले 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे, जिनका कार्यालय सफीदों रोड पर है। उसने ब्याज पर ली हुई राशि किश्तों में चुका दी थी। फाइनेंसर ब्याज के 30 हजार और मांग रहे थे। रविवार शाम वह उनके कार्यालय में गया था। उन्होंने कहा कि ब्याज की राशि अभी दे दो। जब उसने कहा कि अभी पैसे नहीं है और वह राशि किश्तों में दे देगा। इतना सुनते ही प्रवीण और तीन अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने ब्याज की राशि जल्दी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्रवीण को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें